बीएड परीक्षा में दो छात्रा नकल करती पकड़ी गई
मुहम्मदाबाद।शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपूर मुहम्मदाबाद के प्राचार्य डॉ एस के एस पांडेय ने शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपूर मुहम्मदाबाद में संचालित हो रही है l इस क्रम में आज तक सम्पन्न बी एड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में दो छात्रा नकल सामग्री सहित पकड़ी गई l यहां गाजीपुर जनपद के कुल आठ महाविद्यालय के बी एड के 1760 छात्रों का परीक्षा केंद्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया है, इस परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के क्रम में अभी तक कुल 02 विद्यार्थियों को अनुचित सामग्री के साथ परीक्षा में महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल पकड़ा गया है l


