समाजसेवी ने मलिन बस्ती में जाकर धूम धाम से मनाया जन्मदिन
गाजीपुर मरदह विकास खंड अंतर्गत हरहरी गांव में एक समाजसेवी के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर नेक पहल किया गया समाजसेवी ने अपने साथियों के साथ मलिन बस्ती में जाकर न सिर्फ गरीब परिवारों के बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया बल्कि इस मौके पर फल बिस्किट कॉपी पेन के साथ ही केक काटकर खुशियां बांटा।

मरदह विकासखंड अंतर्गत पृथ्वीपुर ग्राम पंचायत के समाजसेवी सत्य प्रकाश सिंह पप्पू ने अपने 30 वें जन्मदिवस पर हरहरि गांव के मलिन बस्ती में बुधवार को जाकर अपना जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक परिवार जनों को फलदार वृक्ष भी दिया और उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद से आज तक एक ऐसा समाज जिसकी चर्चा सिर्फ और सिर्फ राजनीति के उद्देश्य से किया जाता है लेकिन जो बड़े-बड़े होटलों में पार्टियां करते हैं और विकास की बात करते हैं वह अपने दिल और दिमाग का विकास नहीं करते उन्हें चाहिए कि अपने जन्मदिन की अवसर पर इन मलिन बस्तियों में आए और जिनके बदन पर कपड़े नहीं है जो बच्चे पैसे के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते जो परिवार गर्मी और बरसात में खुले आसमान के नीचे अपना जीवन बिताते हैं उनके लिए एक शुभ दिन के अवसर पर कुछ कर सके आज हम इन समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के बीच मौजूद होकर अपने आप को बहुत ही गौरवांतिक महसूस कर रहा हूं मुझे विश्वास है कि धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ेगा और लोग बड़े-बड़े होटलों को ना कहते हुए इन मलिन बस्तियों में आकर अपने जन्मदिन के अवसर पर खुशियां बांटने का काम करेंगे इस मौके पर दिन के रागिनी ,भीम ,अर्जुन विश्वनाथ, गुड्डू ,कृष्णा , यशवंत, मेल्हू ,बद्री , पांडे, कैलाश ,संजू ,रीता, समुद्री, बबीता के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी ।
समाजसेवी के साथ में अनुज कुमार शर्मा ,राम प्रवेश चौहान, विकास राजभर, अखिलेश चौहान मौजूद रहे।


