सीवर पाइप लाइन की खुदाई, मात्र एक चुनावी नौटंकी- डा समीर सिंह
गाजीपुर नगरपालिका ग़ाज़ीपुर में चल रहे सीवर के काम पर भ्रष्टाचार के जांच के खुदाई पर अब सपा नेता डॉ समीर सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट किया है विगत करीब 1 वर्षो से मैं नगरपालिका अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि महोदय का मैं सोशल मीडिया पर व व्यक्तिगत मिलकर संज्ञान देता रहा हूं कि इसमें भयंकर लूट और घोर अनिमियता है लेकिन महोदय ने कोई संज्ञान नही लिया और अब जब उनका कार्यकाल खत्म हो गया और ये महसूस हुआ कि जनता सवाल पूछेगी कि क्यो इतनी देर और इतना घटिया काम हुआ तो कोई उत्तर उनके पास होगा नही , इसलिए आनन फानन में DM_Ghazipur महोदया के कड़े रुख पर जब बस थोड़ा सा ही मात्र जांच के लिए कार्यवाही हुई तो वहां फ़ोटो के लिए पहुँच कर अपना दामन साफ होने का सबूत देने लगे।। अभी तो मैं DM Ghazipur जी से यहां (कई बार कर चुका हूं) लेकिन व्यक्तिगत मिलकर संज्ञान देना है कि उन रोड का निर्माण कैसे हो गया जिसपर अभी सीवर का काम होना है यह भी जनता के पैसे का दुरुपयोग है और भयंकर भ्रष्टाचार है। बस कुछ दिन और चुनाव के मैदान का इंतज़ार करिये सवाल तो ऐसे ऐसे है कि लोग मैदान छोड़कर भाग जाएंगे।


