दबंग ने घर में घुसकर मार दी गोली
गाजीपुर-नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव मे पानी टंकी के पास बृहस्पतिवार की शाम को 6:00 बजे एक युवक को गोली मार दी गई।गोली लगने से घायल युवक को नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहपुर गांव निवासी दिलीप कश्यप आयु 23 वर्ष का मकान पानी टंकी के पास स्थित है। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर गाली देते हुए गोली मार दी और फरार हो गया। घटना के संबंध में घायल युवक के बड़े भाई ने बताया कि दीपावली के दिन मेरे छोटे भाई और गांव के गोली मारने वाले युवक की बाइक में टक्कर हो गई ।जिसमें दोनों को मामूली चोट लगी थी। उसी को लेकर गांव का मनबढ़ युवक दिलीप के घर जाकर गाली गलौज व हाथापाई करने लगा।अचानक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया जिससे उसके दाहिने हाथ में गोली लग गई। परिवार के लोगों उसे तत्काल नवीन उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि घायल युवक के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


