चंद पैसों के लिए बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की पत्नि की हत्या

चंद पैसों के लिए बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की पत्नि की हत्या

गाज़ीपुर चंद पैसों के लिए ऐसी वारदात तभी तो कहा जाता है बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया कुछ ऐसा ही हुआ है मरदह थाना क्षेत्र के करदह कैथवली गांव में रविवार की रात पति को बचाने गई पत्नी के सिर पर ईंट से कूचकर जेठ ने हत्या कर दी। मजदूरी के पैसे के लेने-देन के दौरान दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।

करदह कैथवली गांव निवासी रामकेवल यादव और रामप्रवेश यादव दोनों सगे भाई ट्रक से गिट्टी एवं बालू उतारने का कार्य करते हैं। दोनों का मकान एक दूसरे के बगल में स्थित है। दिन में मजदूरी के बाद दोनों रात में सोने के समय एक दूसरे को शराब के नशे में गालियां देने लगे। देखते- देखते दोनों भाइयों में हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंची रामप्रवेश यादव की पत्नी सुनीता यादव (30) पति को पिटता देख बीच-बचाव करने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान जेठ रामकेवल यादव ने महिला के सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से गंभीर रूप घायल सुनीता देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बताया कि मृतका सुनीता के पति रामप्रवेश यादव के तहरीर पर सगे बड़े भाई रामकेवल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हमले में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।