मन्नत खन्ना अंडर-14 टूर्नामेंट के लीग मैच में बॉस्को क्रिकेट अकादमी की टीम ने 4 विकेट से जीता मैच

मन्नत खन्ना अंडर-14 टूर्नामेंट के लीग मैच में बॉस्को क्रिकेट अकादमी की टीम ने 4 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली - ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में आज वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी व बॉसको क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का का मैच खेला गया।

जिसमें बॉस्को क्रिकेट अकादमी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए वहीं वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की टीम 9 विकेट देखकर 161 रनों पर सिमट गई। 

मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स सन के पवन कुमार व अर्जुन अवार्डी पहलवान रोहतास व टिंकू द्वारा मैंन ओफ द मैच रहे इशाक पाठक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बॉस्को क्रिकेट अकादमी टीम के इशाक पाठक 4 विकेट लेने मे सफल रहे वहीं पार्थ डबास ने 71 रनों की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को विजयी बनाया।