ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ बुक्स एक्सचेंज फेयर 2023 का आयोजन
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) द्वारा आयोजित बुक्स एक्सचेंज फेयर 2023 किड्ज़ी गौड सिटी1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर पूर्ण हुआ जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने अपने बच्चों की पुस्तकों का आदान-प्रदान किया गया।
जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट टीम का नेतृत्व संस्था के उपाध्यक्ष योगेश भगौर ने किया।
जीपीडब्ल्यूएस इस वर्ष के बुक्स एक्सचेंज फेयर 2023 का अंतिम
तृतीय एवं अंतिम चरण अगले रविवार (2 अप्रैल) को केवल नोएडा में सेक्टर 52 स्थित फोनरवा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अनीता प्रजापति, अमरजीत सिंह राठौर,अंकिता, राम शर्मा, पुनीत कोहली, बितुल, अचल रोहित, सचिन सिंह, विनय पुरवार, गौरव मित्तल आदि ने सराहनीय योगदान दिया।


