दोनो कुकर्मी भेजे गए जेल, बिरनो पुलिस को मिली सफलता
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अ0पु0अ0ग्रामीण महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल मार्गदर्शन में थाना बिरनो पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/23 धारा 376 डी,ए भादवि व 5जी/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.सुनील यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र स्व0 भोला यादव 2.अजीत यादव पुत्र चौथी यादव निवासीगण ग्राम रसूलपुर तिलेसड़ा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर व घटना मे प्रयुक्त वाहन की तलाश हेतु एसओ कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना बिरनो जनपद गाजीपुर मय हमराह पुलिस बल के रवाना होकर देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम,तलाश वांछित हेतु मामूर थे कि जिरिये मुखबिर की सूचना पर तियरा चट्टी बहद ग्राम तियरा से अभियुक्तगण 1.सुनील यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र स्व0 भोला यादव उम्र 32 वर्ष 2.अजीत यादव पुत्र चौथी यादव उम्र 25 वर्ष निवासीगण ग्राम रसूलपुर तिलेसड़ा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को घटना मे प्रयुक्त वाहन के साथ समय करीब 02.00 रात्रि को गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण के साथ कर जेल भेज दिया गया।


