बिरनो क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं,अब तक एक का भी नहीं हुआ खुलासा
गाजीपुर, बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदातों पर बिरनो पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है पिछले 1 सप्ताह से लगातार दर्जनों चोरियां हुई है पर बिरनो पुलिस पता लगा पाने मे फेल साबित हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात में गस्त नहीं किया जाता है जिसकी वजह से चोरी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है ।
बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अरखपुर गांव निवासी राजबली पटेल के घर बीती रात चोरों द्वारा लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए परिवार के सदस्य द्वारा बताया गया कि चोर घर के पिछे से छत के सहारे घर के अंदर घुसे और घर में रखे गहने समेत नगदी रुपए लेकर फरार हो गए सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो देखा की कमरों का ताला टूटा पड़ा हुआ है परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई तभी ग्रामीणों द्वारा चरी के खेत में घर से 500 मीटर की दूरी पर चार बक्सा अटैची देखा गया जिसकी सूचना परिवार के लोगों द्वारा 112 नंबर पर दी गई मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना किया लेकिन बिरनों पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है


