बिरनो थानाध्यक्ष बने कृपेन्द्र प्रताप सिंह

बिरनो थानाध्यक्ष बने कृपेन्द्र प्रताप सिंह

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कृपेन्द् प्रताप  सिंह को बिरनो थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है यह उनकी थानाध्यक्ष पद पर पहली तैनाती है।

 बिरनो थानाध्यक्ष पद पर नवनियुक्त कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखाई दिये। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताया कि इसमें मुख्य रूप से रजिस्टर्ड वांछित हिस्ट्रीशीटर की निगरानी ,चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि में गश्त बढ़ाना, वाद विवाद में आए लोगों का प्रार्थना पत्र लेकर जांच कर उचित कार्यवाही करना और अनावश्यक रूप से समस्या उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई करना मुख्य प्राथमिकता होगी साथ ही उन्होंने कहा कि थाना परिसर में पक्ष विपक्ष के मामलों में बिना किसी पक्षधर के कार्यवाही की जाएगी अगर किसी प्रकार की थर्ड पर्सन की मौजूदगी होती है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संदिग्ध लोगों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। 

पूर्व में तैनात थानाध्यक्ष शीतल चंद्र को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समृद्ध कर दिया गया है। उनके विदाई के वक्त थाना परिसर में सभी स्टाफ गण रहे मौजूद।