चर्चित भीम सिंह का नंबर आ ही गया,चार करोङ की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर-जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-2536/10 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवली में नामजद अभियुक्त मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात सदस्य भीम सिंह पुत्र स्व0 केदार सिंह निवासी रामनाथपुर थाना करण्डा द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी लगभग कुल 04 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया ।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद गाजीपुर में अवैध तरीके से धन,भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा दिनांक 29.07.2022 को पारित कुर्की आदेश अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंन्ध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त भीम सिंह पुत्र स्व0 केदार सिंह निवासी रामनाथपुर थाना करण्डा गाजीपुर द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी निम्न सम्पत्ति ।
आराजी नं0-511 रकबा 0.9820 हेक्टेयर में से विक्रित रकबा 0.0381 हेक्टेयर भूमि जिसकी मालयत राजस्व विभाग द्वारा तीस लाख अड़तालिस हजार रुपये है जिसकी वर्तमान बाजारु दर पर कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये है ।


