पाक्सो एक्ट का आरोपी भेजा गया जेल
गाजीपुर थाना सादात पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आज गुरुवार को थानाध्यक्ष सादात गाजीपुर की टीम द्वारा थाना सादात पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र सुरेश राम नि0 ग्राम मीरपुर सोनवरसा थाना सादात को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पाक्सो एक्ट के आरोपी को आजु सुबह में मजुई चौराहा थाना सादात जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


