भगवान राम व माता सीता संग बन को निकले लक्ष्मण, भाव विभोर हुए दर्शक

भगवान राम व माता सीता संग बन को निकले लक्ष्मण,  भाव विभोर हुए दर्शक

गाजीपुर बिरनो विकासखंड अंतर्गत भङसर गांव मे श्री रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

चौथे दिन कलाकारों ने श्रीराम वनवास का मंचन किया। मुख्यातिथि के रूप में बिरनो प्रमुख राजन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की इस रामलीला के पात्र और पदाधिकारी बधाई के पात्र है जिनके द्वारा यह रामलीला और दुर्गा पूजा का भव्य तरीके से आयोजन किया जाता है

जिस तरह से भगवान श्री रामचंद्र जी ने ऋषि मुनियों का सम्मान करते हुए असुरों का संहार किया और जिस तरह से भाई भरत ने राजगद्दी का त्याग कर अपने भाई राम का इंतजार किया यह सब हम सबके लिए एक सीख है जो हमारे धर्म के लिए ज्ञान का प्रतीक है। वही रामलीला कमेटी के मंचन के तहत दिखाया गया कि राजा दशरथ से कैकेयी ने दो वर मांगे, जिसमें एक में राम को चौदह वर्षों का वनवास और दूसरे में भरत को सिंहासन। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए निकल पकड़ते हैं, जिसे देश दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष गूंज उठे।

दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के बाद जब श्री राम-लक्ष्मण अयोध्या पहुंचते हैं, तो पूरे राज्य में खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ श्री राम को अयोध्या का राजकाज देने का निर्णय करते हैं। अंतिम समय पर कैकेयी अपनी दासी मंथरा के कहने पर पूर्व में दिए गए राजा दशरथ को दो वर मांग लेती है। पहले में वह श्री राम को 14 वर्ष का वनवास, दूसरे में भरत को अयोध्या का बनाने को कहती हैं। राजा दशरथ कैकेयी को बहुत मनाते हैं,

मगर कैकेयी नहीं मानतीं। जब श्रीराम को पता चलता है कि माता कैकेई ने भरत के लिए राज्य अभिषेक और उनके लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा है तो वह सहर्ष तैयार हो जाते हैं। इसके बाद तीनों सन्यासी की वेशभूषा में राजा दशरथ एवं तीनों रानियों से आज्ञा लेकर वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर भारद्वाज ने ब्लाक प्रमुख राजन सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह मन्नू, पूर्व प्रधान केशव सिंह पृथ्वीपुर प्रधान नागेंद्र कुशवाहा शहाबुद्दीनपुर प्रधान अब्दुल मन्नान, मिश्रौली प्रधान प्रताप नारायन मिश्रा, सुरेंद्र खरवार ,सुरेश सिंह ,प्रमोद सिंह ,झबलू सिंह, रिक्की पाल, अभय सिंह ,रामलाल सिंह , भरत सिंह, विनोद पटेल, अनिल पटेल, विपिन चौरसिया, बीरेन्द्र सिंह, अच्छे सिंह मौजूद रहे।