अवैध वसूली में नप गए थानाध्यक्ष, एसआई समेत चार कांस्टेबल
गाजीपुर । एसपी ओमवीर सिंह ने आज बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने सुहवल थानाध्यक्ष,एक एसआई समेत 6 के खिलाफ लापरवाही के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की है। मामले में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कल देर शाम उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए बिना मछली लदे ट्रक को पकड़ने के लिए सुहवल थाने का एक एसआई और चार कांस्टेबल चंदौली चले गए और वहां जाकर ट्रक को पकड़ा गया है और इस बात की जानकारी सुहवल थानाध्यक्ष को भी था। उसके बावजूद सुहवल थानाध्यक्ष द्वारा इस बात की जानकारी किसी भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी, जो घोर लापरवाही है। लापरवाही में थानाध्यक्ष सुहवल बागीश बिक्रम सिंह, एसआई राम बाबु, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सुभम यादव, कांस्टेबल शिवकुमार सरोज, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है और जांच के लिए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वही इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि जनपद चंदौली में जाकर एक मछली व्यवसाई के ट्रक को पकड़ने और उससे धन उगाही करने का आरोप लगा है आश्चर्य की बात तो यह है कि सुहवल थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह अपने किसी खास के जरिए मछली लदे ट्रक को पकड़ने और उससे धन उगाही के लिए निजी वाहन से सादे वेश में अपने पुलिसकर्मियों के साथ चंदौली गए थे लेकिन क्योंकि लोकेशन नहीं मिल सकी तो वापस थाने आए जीपीएस के जरिए ट्रक मालिक को पता चला क्योंकि वाराणसी की ओर जाना था लेकिन ट्रक को पुलिस कर्मियों ने सैयद राजा की तरफ जैसे ही लेकर बढ़े इसकी लोकेशन ट्रक के मालिक को जीपीएस से मिल गई लूट के अंदेशा ध्यान में रखते हुए अपने वाहन से उसका पीछा शुरू कर सैयद राजा थाना के पास घेरकर हल्ला शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची चंदौली पुलिस वही ट्रक मालिक ने इसकी पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दिया ।
वही खाकी पर योगीराज में इस तरह से आया घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।


