अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जखनियां गाजीपुर, गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा तारावती यादव के निर्देशन में उ0नि0 गोविन्द मौर्य मय हमराह दिनांक 01.03.2023 को रात्रि में पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान समय 08.45 बजे पनिक्सा मोड़ के पास आदर्श कुमार उर्फ दीपू पुत्र स्व0 यशवन्त कुमार निवासी ग्राम सोफीपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर के संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गयी। आदर्श कुमार उपरोक्त की तलाशी में एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर प्राप्त हुआ, जो धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है अभियुक्त उपरोक्त को उसके द्वारा किये गये अपराध से अवगत कराकर हिरासत में लिया गया तथा थाना भुड़कुड़ा पर मु0अ0सं0 0022/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।