अतीक अहमद के बेटे का एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

अतीक अहमद के बेटे का एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

नोएडा 5 लाख का इनामी अतीक अहमद का पुत्र असद ,एवं आरोपी ग़ुलाम एनकाउंटर में ढेर,UPSTF ने झाँसी में किया ढेर. यूपी पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी माफिया अतीक अहमद को लगा जोरदार झटका। उमेश पाल हत्याकांड के 4 आरोपियों का पुलिस ने कर दिया है अब तक एनकाउंटर।

अभी कुछ रोज पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए वज्र वाहन से अतीक अहमद ने कहा था माफिया गिरी अब खत्म हो गई है मैं सरकार से चाहता हूं कि  हमको और हमारे परिवार को अब बख्श दे।

एसटीएफ की कार्रवाई से माफियाओं में मची खलबली खबर है कि योगीराज में माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का मुहिम चलाया जा रहा है उस मुहिम के तहत उनके अकूत संपत्ति को कुर्क करना बुलडोजर की कार्यवाही और अब एनकाउंटर की कार्यवाही से माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है ।