गौतम बुद्ध की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज

गौतम बुद्ध की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर   करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गाँव के सेमरी मौजे के पास स्थापित बुद्व की प्रतिमा को शनिवार की रात्रि अराजक तत्वों ने तोड दिया ।जिसकी सुचना पुलिस को दिया गया । सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है ।

क्षेत्र के असावर गाँव के सेमरी मौजे के पास बुद्व की प्रतिमा असावर गाँव के पुर्व प्रधान रामनवमी राज भर ने लगभग आठ बर्ष पुर्व स्थापित कराये थे। खुद बुद्व के अनुयायी होने के चलते वे रोज उनकी पुजा पाठ भी करते थे । शाम को पुजा करके वे लोग घर चले गये देर रात्रि को वहाँ रहने वाले लोगों ने उनको सुचना दिया की बुद्व की मुर्ति टुट गयी है ।उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दे दिया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गयी ।रामनवमी राज भर ने एक आदमी के खिलाफ तहरीर दे दिया है ।जिस सम्बंध मे थानाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच किया जा रहा है ।