अणुव्रत युवापीढी के लिए सद्संस्कारों के दीप प्रज्ज्वलित करता है - डॉ.कुसुम लुनिया
दिल्ली। मैलूसर। अणुव्रत आन्दोलन राष्ट्र का संभवतः ऐसा आन्दोलन है जो निरन्तर सात दशकों से सामाजिक परिष्कार के संदेश के साथ गतिमान है। अणुव्रत आचार संहिता युवापीढी के विकास में विशेष सहयोगी है।अतःअणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में हमें अणुव्रत जन जन तक पंहुचाना है। इस हेतु संगठनों के निर्माण की बहुत आवश्यकता है।

अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मंत्री डॉ कुसुम लुनिया ने उपरोक्त बात सरदारशहर के निकटवर्ती कस्बे मेंलूसर बीकान में अणुव्रत कार्यों को संपादित करने व गति देने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में रखी। अणुव्रत विश्व भारती कार्यसमिति सदस्य डॉ. धनपत लुनिया ने अणुव्रत व जीवनविज्ञान से विधार्थियों को लाभान्वित करवाने की पेशकश की।इससे प्रेरित होकर अणुविभा प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में ….दिनांक 25 फरवरी 2023 को स्थानीय नागरिकों ने अणुव्रत समिति,मेलूसर बीकान के गठन का निर्णय किया।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से डॉ. गिरधारीलाल जी सैनी का नाम प्रस्तावित हुआ| सबने एक मत से यह प्रस्ताव स्वीकार किया | डॉ.प्रभा पारीक ने सरदारशहर समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला| प्राचार्य श्री रामलाल जी मेहरा न इन सभी का स्वागत किया| अंत में डॉ. गिरधारीलाल जी सैनी मेलूसर बीकान ने अध्यक्ष पद को स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।


