अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल ने शांभवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों को बांटे स्वेटर एवं कंबल

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल ने शांभवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों को बांटे स्वेटर एवं कंबल

नोएडा: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रीजी गौ सदन गौशाला सेक्टर 94 जाकर गायों को चारा एवं गुड़ खिलाने के पश्चात प्राचीन शिव शनि मंदिर नियर डी एल एफ मॉल सेक्टर 18 नोएडा में जाकर अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा सर्दी से रक्षा हेतु जरूरतमंद शाम्भवी महामुद्रा रजि टृस्ट में पढ़ने बाले बच्चों को स्वेटरों एवं कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, संगठन महामंत्री सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी के मित्तल एवं रोहतास गोयल, मंदिर अध्यक्ष जगदीश अवाना, डॉक्टर दिव्य जीत गोयल, शांभवी महामुद्रा की महासचिव कनक लता कनक,राष्ट्रीय सह विस्तारक डॉक्टर शैलेन्द्र पोरवाल एवं नवीन पोरवाल, प्रमुख विस्तारक पूर्वी उत्तर प्रदेश मनोज गुप्ता सेक्टर 22 नोएडा, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंघल, राम कुमारी पोरवाल,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग,सचिव अतुल गुप्ता, हीरा लाल गुप्ता, धर्मवीर बंसल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी को स्वेटर एवं कम्बल वितरण पश्चात शांभवी महामुद्रा के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल ने सभी से जलपान लेकर जाने एवं आने के लिए धन्यवाद दिया एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के अध्यक्ष ने विशेष सहयोग के लिए श्री रोहतास गोयल एवं डॉक्टर दिव्य जीत गोयल का आभार प्रकट किया।