अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा किया गया कंबल वितरण
गाजीपुर अघोर परिषद ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी के बैनर तले भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी अंधऊ के परिसर में गाजीपुर शहर सहित आसपास के गांव के गरीब विकलांग विधवा बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों सहित 501 लोगों को कंबल वितरण एवं प्रसाद ग्रहण कराया गया एक कंबल वितरण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने कहा कि भगवान ने हमें जन्म दिया है तो हम सिर्फ एकांकी जीवन प्राप्त करें उचित नहीं हमें भगवान के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए अपने क्षमता के अनुसार अन्य लोगों का सहयोग भी करना चाहिए जिस तरह से भगवान सुख और दुख के साथ ही माने जाते हैं हमें विश्वास होता है

कि भगवान हमारे साथ हैं और हमारा कर्म भी हमें पहचान दिलाता है इस अवसर पर मुख्य रूप से ललन सिंह ,सुरेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, धनमान सिंह, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, संजीव सिंह, विक्रम सिंह और अघोर परिषद ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपेंद्र शाह मौजूद रहे। इस मौके पर श्री सर्वेश्वरी समूह के सक्रिय सदस्य संजय सिंह ने आये हुए सभी आगंतुको का सम्मान और आभार प्रकट किया।


