मोटरसाइकिल से टक्कर लगने से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, आरोपी पुलिस के पकङ से दुर

मोटरसाइकिल से टक्कर लगने से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत,  आरोपी पुलिस के पकङ से दुर

गाजीपुर मरदह।नशे में धुत तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बिते सोमवार को युवक को टक्कर मार दिया जिसमे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया।मरदह थाना क्षेत्र के गजपतपुर‌ गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. ऊजागीर राम उम्र 28 वर्ष।प्रतिदिन की भांति व सब्जी बेचने का कार्य करते हुए सब्जी लेकर सोमवार को घर लौट रहा था कि तभी दुल्लहपुर की तरफ से नशे में धुत बाइक सवार ने युवक को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक चालक मौके से लापता हो गया और ग्रामीणों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया,बाइक की डिग्गी में शराब की बोतलें भी मिली थी।घायल युवक को ग्रामीणों ने उठाकर गाजीपुर सदर अस्पताल ले गए।जहां डॉक्टरो ने उसे बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सर में अधिक चोट होने के कारण बुधवार को इलाज के दौरान युवक ने‌ देर रात दम तोड़ दिया।मृत युवक के 2 पुत्र है बड़े बेटे शैलेश उम्र 8 वर्ष छोटे बेटे सत्यम उम्र 5 वर्ष है।पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को कब्जे ले लिया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी युवक पुलिस के पकङ से दुर है पिङित परिजन के आंसु रूकने का नाम नहीं ले रहे है।