43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप का हुआ विधिवत शुभारम्भ

43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप का हुआ विधिवत शुभारम्भ

पवन राज सिंह

नोएडा।PNI News। नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप का आज विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि लव कुमार (आईपीएस) संयुक्त पुलिस आयुक्त, नोएडा द्वारा 25 मी0 फायरिंग रेंज पर फायर कर किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के 3000 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं नोएडा अथॉरिटी द्वारा नवनिर्मित रेंज अत्याधुनिक टारगेट मशीनों पर यूपीएसआरए द्वारा अस्थाई रूप से स्थापित कर शूटरों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधा के साथ प्रतियोगिता कराई जा रही है आज शुभारम्भ के पश्चात निशानेबाजों द्वारा 10 मीटर शूटिंग रेंज पर एयर राइफल के (एनआर) व (आईएसएसएफ) इवेंट 25 मीटर शूटिंग रेंज पर पॉइंट 32 सेंटर फायर पिस्टल इवेंट व 50 मीटर शूटिंग रेंज पर राइफल 3 पोजीशन व फ्री पिस्टल का अभ्यास किया गया दिनांक 27 फरवरी से 8 मार्च तक उपरोक्त स्पर्धाओं के मैच खेलें जायेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर यूपीएसआरए द्वारा नोएडा अथॉरिटी की सीईओ महेश्वरी जी का आभार प्रकट किया कि अत्यन्त कम समय मे शूटिंग रेन्ज प्रतियोगिता हेतु तैयार कराई। इस अवसर पर इंदु प्रकाश ओएसडी, राजेश एस डीसीपी पुलिस, रजनीश वर्मा एसीपी ,सुभाष चंद्र मिश्रा, डीजीएम, अजय सक्सेना सीनियर मैनेजर, राहुल शर्मा प्रोजेक्ट इंजीनियर , श्री आर पी सिंह बीजीएम, अरुण सचदेवा जीएम स्टेडियम, राजेश गुप्ता चेयरमैन संजय गुप्ता रामाज्ञा, अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे साथ मे एन आर आई, आईटीबीपी व यूपीएसआरए के ऑफिशियल सम्मिलित रहे।

मंच संचालन अरुण कुमार सिंह संयुक्त सचिव व अतिथियों का स्वागत व प्रतीक चिन्ह देकर रामेंद्र शर्मा महासचिव, पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, शिवेंद्र मोहन कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर गुप्ता, आनंद विक्रम, विक्रांत के साथ नितिन चौधरी पवन सारस्वत आदि मौजूद रहे।