विरनो थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

विरनो थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गाजीपुर।बिरनो थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने जन्माष्टमी का पर्व बीती रात बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान देररात बालकृष्ण का खीरे से जन्म कराया गया। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र आधीरात में नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं ने कन्हैया की छठी मनाई। इसके बाद अगली सुबह सोहर गाकर जन्मोत्सव मनाया। जन्माष्टमी के दौरान पूरा क्षेत्र कृष्णमय हो गया था। इस दौरान लोगों द्वारा अपने घरों में खिलौने आदि लगाकर झांकियां सजाई गई थी। इसके अलावा मंदिरों में भी झांकी आदि सजाई गई । 

थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर को बहुत ही सुशोभित ढंग से सजाया गया था इस अवसर पर महिलाएं उपस्थित रहे पूजा पाठ भी होता रहा। थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

इस मौके पर हर वर्ष की भांति इस बार भी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा बिरनो थाना में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी थाना परिसर में सम्मानित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ,व पूर्व ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया।