राजकीय पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर ,कर्मचारी भयभीत
गाजीपुर ( बिरनो)। ब्लाक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर हो चुका है। कई दशक पुराने भवन में यह अस्पताल संचालित हो रहा है। इस पशु चिकित्सालय में कार्यरत स्टॉफ हादसे की आशंका से हमेशा सशंकित रहते हैं।
जिसका कार्यक्षेत्र आसपास के इलाके में दूर तक फैला हुआ है। पशु चिकित्सालय के खस्ताहाल भवन से यहां कार्यरत कर्मियों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। एक दशक पूर्व ही इस भवन की हालत खस्ता हो चुकी थी और गिरने के कगार पर पहुंची गई थी, लेकिन विभाग की तरफ से इसका जीर्णोद्धार अब तक नही कराए जाने से कमरे का छत का प्लास्टर आये दिन गिरता रहता है । यहां पर पशु चिकित्सा अधिकारी गुरुदेव मौर्य ने बताया कि हालत इतना बढ़ से बदतर है कि अब जबकि बारिश हो रही है इसमें छत के नीचे बैठकर काम करना खतरे से खाली नहीं है और ग्राउंड में बरसात होने के कारण जलमग्न की स्थिति बन जाती है जिससे आवागमन भी संभव नहीं हो पाता है मजबूर होकर छत के नीचे ही बैठना पड़ता है। यहां पर पशुधन प्रसार अधिकारी संजय कुमार ,रामदुलार यादव, मनोज वर्मा व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी गोवर्धन और राजेंद्र यादव, वाहन चालक राकेश कुमार यादव खतरे में नौकरी करने को विवश है। देखा जाए तो अब इस पशु चिकित्सालय के भवन की सूरत काफी बिगड़ चुकी है। छत में पड़ी सरिया दिखाई दे रही है। यहां कई वर्षों से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं किया गया है। आए दिन नगर और आसपास के रहने वाले लोग यहां अपने पशुओं के इलाज व टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं। जर्जर बिल्डिंग में ही पशुओं का इलाज होता है।


