प्रवासी महासंघ ने की छठ पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू, अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप
छठ पूजनोत्सव का महापर्व प्रवासी महासंघ नोयडा द्वारा नोयडा स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा वही अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारियो पर मनमानी के आरोप सामने आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छठ महोत्सव के लिए किसी तरह की कोई मीटिंग सदस्यो व पदाधिकारियो के साथ नहीं की गई है, अध्यक्ष और कुछ लोग मिलकर सारे फैसले ले रहे हैं, वहीं संस्था के अध्यक्ष आलोक वत्स का कहना है कि यह सब आरोप निराधार है और हमारा अपने सभी पदाधिकारियो के साथ अच्छा तालमेल है और सभी के साथ विचार विमर्श करके सारे कार्य किए जा रहे हैं।

प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी महासंघ ने बहुत धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन करेगा जिसमें NCR में रहने वाले सभी श्रद्धालु जो छठ मैया में आस्था रखते हैं सादर आमंत्रित हैं, यहां श्रद्धालुओं के लिए विगत वर्षों की भांति एक अस्थायी कुंड बनाया जायेगा जिसे गंगाजल से भरा जाएगा जिसमें अस्ताचल गामी एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न कर सकेंगे इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्से से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे ।
प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि कार्यक्रम में व्रतियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं छठ घाट में श्रद्धालुओं के लिए चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा जिससे किसी भी श्रद्धालु को अर्घ देने में परेशानी न हो।
महासंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पूजा संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फ़ीट का बनाया जा रहा है और इस में किसी प्रकार की अव्यस्था न हो इसके लिए हमारे लगभग 100 से अधिक वॉलेंटियर पूरे मेला परिसर में रहेंगे जिन्होंने व्यवस्था को बखूबी सम्भाला एवं सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन द्वारा मेला परिसर की निगरानी की जाएगी इसके साथ ही छठ घाट में गंगा जल के साथ ताज़े गुलाब के फूल डलवाये जायेगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्धनगर , अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग तथा सत्चिदानंद राय, पूर्व डीआईजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, कार्यकारी अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव अवधेश राय , कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया राय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह तथा संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी मिथलेश राय , सुनील कुमार राय , विकास तिवारी, विजय कुमार सिंह , मीनाक्षी साही , छोटेलाल शर्मा , अभिनव पांडेय, अनुज त्रिपाठी ,कमलेश तिवारी, आकाश तिवारी, राजेश तिवारी, ममता पांडेय, नितांत चौधरी, सतरंजन कुमार एवं अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहे।


