नोएडा पंजाबी समाज ने लगाई मीठे शरबत की छबील
नोएडा। नोएडा पंजाबी समाज ने बोटैनिकल गार्डन बस स्टैंड के सामने ठंडे शर्बत की छबील लगाई और समोसों एवम केलो का वितरण किया। इस सेवा का लाभ लगभग 10000 से ज्यादा लोगों ने उठाया।
इस आयोजन का शुभारंभ नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हान, संरक्षक सदस्य योगेश आनंद एवम सरदार हरजीत सिंह जिन्होंने केलो की सेवा भी करी, कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह, अध्यक्ष उप्पल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी के सेठ, राकेश कोहली जी, राजीव अजमानी, संस्थापक सदस्य सूरज वर्मा, भूपिंदर सिंह, प्रीतपाल सबरवाल, राहुल नैयर, संदीप मल्होत्रा, राजन खुराना,संदीप विरमानी, कमल कुमार इलेक्ट्रा, एस.चड्डा, सरबजीत सिंह बमराह, संजीव बयान, सहयोगी जन, मातृशक्ति एवम अन्य सदस्यों द्वारा भोग के बाद किया गया।
इस पुनीत कार्य के दौरान समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सेवा भावना का परिचय दिया। समाज ने इस प्रकार के आयोजन को नियमित रूप से जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।


