भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान के संदर्भ में हुई मीटिंग  

भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान के संदर्भ में हुई मीटिंग  

नोएडा। महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में वोटर चेतना महा अभियान के संदर्भ में बैठक लेने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर की नवनियुक्त प्रभारी कुमुद शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने नोएडा महानगर की महिला मोर्चा टीम को संबोधित किया और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया और उन्होंने सभी को विशेष जानकारी दी कि नए युवा वोटर्स जिन्होंने अभी 18 साल पूर्ण किया है या पूर्ण करने वाले हैं उनको किस प्रकार से जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि वह अपना  वोटर कार्ड सरलता से बना सके और उनको इस बात की भी जानकारी प्रदान की जाए कि भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कहां-कहां कैंप लगाया जा रहा है और  साथ में किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। भाजपा के इस अभियान के द्वारा सभी नवयुतियां और नवयुवक इसका सही तरीके से लाभ उठा पाए। जिससे हमारे ये नए वोटर्स भारत के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे पाए। 

इस कार्यक्रम में रचना जैन (क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी) और सुचित्रा पाठक (सोशल मीडिया प्रमुख,उत्तर प्रदेश) की गरिमामई उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में भाजपा नोएडा महानगर जिले की सभी पदाधिकारी बहाने और मंडल अध्यक्ष बहनों के साथ उनकी पूरी टीम उपस्थित रहीं।