महाकौथिग 2025 : 19 से 25 दिसम्बर तक नोएडा स्टेडियम मे

महाकौथिग 2025 : 19 से 25 दिसम्बर तक नोएडा स्टेडियम मे

नोएडा। उत्तराखंड की लोक संस्कृति रीति रिवाज, औधोगिक विकास एवं धार्मिक परम्पराओं व प्रगति का अदभुत संगम महाकौथिग 2025 का आयोजन पुनः इस बार भी नोएडा स्टेडियम मे होने जा रहा, जोकि 19 से 25 दिसम्बर  2025 समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक चलेगा। महाकौथिग नोएडा 2025 का भूमि पूजन विधि विधान से सम्पन्न हो चुका है।

नोएडा स्टेडियम मे राजेंद्र चौहान की अध्यक्षता मे कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई जिसमें आगामी  कार्यक्रम की रूपरेखा व बैठक में कार्यक्रम से जुड़े #विशेष बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
तैयारियों में जुटी पूरी टीम ओर साथ ही तैयारियों पर भी  चर्चा हुई।
नोएडा स्टेडियम भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार... है।
इस बार मेले को दो दिन और बड़ा दिया गया है भारी मांग पर अब एक हफ्ते का मेला लगेगा जिसमें उत्तराखंड की कला संस्कृति एव हस्तशिल्प मेला का संगम देखने को मिलेगा।

 नोएडा स्टेडियम में संयोजक राजेंद्र चौहान के दिशा निर्देशन में पूरी टीम की मौजूदगी में विधि विधान से भूमि पूजन के साथ हवन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।भारी संख्या में दिल्ली एनसीआर के प्रवासी उत्तराखंडी समाज की मौजूदगी रही ओर पूरी कार्यकारणी के साथ महिलाओं की भागेदारी बढ़ चढ़  थी।लोकगायिका कल्पना चौहान सहित समाज के गणमान्य अतिथियों ने भूमि  पूजन में शामिल हो कर अपनी मौजूदगी  दर्ज कराई। टीम पूरी तरह से तैयार है और जोरशोर से तैयारियों में जुटी है।

उत्तराखंड के लोक गायकों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों से पहाड़ों का रंग देखने को मिलेगा और मेला में पहाड़ों के उत्पादकों के साथ आभूषण,खान पान सहित अन्य समान भी देखने को मिलेगे। इस अवसर पर राजेंद्र चौहान जी द्वारा आहवान किया गया कि आइए ओर परिवार के साथ 19 दिसंबर से   का हिस्सा बने ओर ओर अपनी जड़ों से जुड़े रहे।

इस अवसर पर स्वरकोकिला कल्पना चौहान,चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल,मीडिया प्रभारी रजनी ढौंडियाल जोशी, महासचिव देवेंद्र सिंह रावत,रेखा रावत, इंद्रा चौधरी, आरपी घिल्डियाल,लक्ष्मण रावत, जी के साथ #महाकौथिग की समस्त टीम उपस्थित रही।