बुजुर्गों के पाचन तंत्र में सुधार लाने की एक अनूठी पहल
10 में से 4 बुजुर्ग लगातार पाचन संबंधी परेशानी का सामना करते हैं
गुरुग्राम: बुजुर्गों के पाचन तंत्र में सुधार लाने के लिए गट केयर रेंज लॉन्च की है। भारत के सबसे व्यापक और एकीकृत बुजुर्ग देखभाल तंत्र अंतरा सीनियर केयर के इस ब्रांड और क्लीन-लेबल, विज्ञान-आधारित न्यूट्रास्यूटिकल्स में अग्रणी कंपनी वेलबीइंग न्यूट्रिशन की साझेदारी में यह रेंज विकसित की गई है। एजईज़ी की गट केयर रेंज में चार लक्षित उत्पाद शामिल हैं:
• गट बैलेंस – आंत को समग्र रूप से स्वस्थ बनाने के लिए दैनिक पाचन में सहायता करता है।
• कॉन्स्टी काम – नियमित रूप से मल त्याग में सहायता करता है।
• ब्लोट काम – पेट का भारीपन, गैस और बेचैनी से राहत देता है।
• एसिडिटी काम – गैस बनने और इस कारण होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद करता है।
ये सभी उत्पाद FSSAI से प्रमाणित हैं ये सामग्रियां पादप-आधारित, ग्लूटेन-फ्री, लैक्टोज-फ्री, GMO-फ्री और शुगर-फ्री हैं।
बढ़ती उम्र के साथ पाचन तंत्र कमज़ोर पड़ने से कई तरह की चुनौतियां आती हैं इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए यह एक अनूठी पहल है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 10 में से 4 बुजुर्ग लगातार पाचन संबंधी परेशानी का सामना करते हैं, जिनमें कब्ज, इरीटेबल बॉवल सिंड्रोम (IBS) और इन्फ्लेमेटरी बॉवल डिजीज़ प्रमुख हैं। इसके अलावा, आंकड़े यह भी बताते हैं कि लगभग 50% वरिष्ठ नागरिक इन समस्याओं से पार पाने के लिए सक्रिय रूप से उपचार की तलाश में हैं।
ज़रूरत को पहचानते हुए, एजईज़ी और वेलबीइंग न्यूट्रिशन ने मिलकर बुजुर्गों की आंत की देखभाल और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उत्पादों की विशेष रेंज तैयार की है। जो आसानी से पच जाते हैं। इनका सेवन आसान है और इन्हें पहले से चल रही दवाओं* के साथ भी लिया जा सकता है।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, अंतरा असिस्टेड केयर सर्विसेज के सीईओ, ईशान खन्ना ने कहा, बुजुर्गों की जरूरतों को समझते हुए एजईज़ी और वेलबीइंग न्यूट्रिशन की वैज्ञानिक सटीकता के साथ, हमने एक ऐसी रेंज तैयार की है जो बढ़ती उम्र के साथ आंत की अनूठी जरूरतों को पूरा करती है।
वेलबीइंग न्यूट्रिशन के संस्थापक और सीईओ अवनीश छाबड़िया ने कहा: “बुजुर्ग अक्सर दवाइयों से ऊब जाते हैं या उन्हे दवाइयां निगलने में कठिनाई (डिस्फेजिया) होती है। साथ ही वे पोषक तत्वों के कम अवशोषण जैसी समस्याओं से जूझते हैं। हमारे फॉर्मूलेशन पोषण तत्वों का अवशोषण बढ़ाने और आसानी से उपयोग किए जाने के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि दैनिक स्वास्थ्य पहले से कहीं अधिक आसान हो जाए।


