महर्षि यूनिवर्सिटी में हुआ 'इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट-2026' आयोजित

महर्षि यूनिवर्सिटी में हुआ 'इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट-2026' आयोजित

त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने बताई भारत के साथ सहयोग की संभावनाएं, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने रखे विचार

नोएडा। महर्षि युनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत और विभिन्न देशों के बीच सहयोग, शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर एच.ई. चंद्रदाथ सिंह रहे। उरुग्वे दूतावास के चीफ ऑफ कांसुलर सेक्शन पाब्लो रिकार्डो गोरोसिटो बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए। वहीं सीबीएसई, नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) आरपी सिंह विशेष अतिथि रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश पुष्पांजलि प्रस्तुत की गई। महर्षि यूनिवर्सिटी की ओर से रतिश गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया ।  महर्षि युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. बी.पी. सिंह तथा महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कानपुर के कुलपति डॉ. पी.के. उपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं महर्षि युनिवर्सिटी नोएडा की डीन अकादमिक तृप्ति अग्रवाल ने सभी मेहमानों को इस कार्यक्रम में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड इनोवेशन) एस.पी. वर्मा ने ICCS-2026 के विजन, उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों पर जानकारी दी।

सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने रखे विचार

समिट में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। वित्त मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरीश यादव, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण एस., खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार, एमएसएमई मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर हेमंत यादव तथा सहकारिता मंत्रालय के डॉ. संजय ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उद्योग जगत से टाटा पावर के कॉरपोरेट हेड सुधाकर यादव भी शामिल हुए।

दूसरे सत्र में एसएसबी, गृह मंत्रालय के सेकंड-इन-कमांड अजय सिंह, सीबीएसई के एडिशनल डायरेक्टर आरपी सिंह, एनआईओएस के डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन) डॉ. पीयूष प्रसाद और शोभित डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. जयानंद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। संसदीय कार्य मंत्रालय के चीफ ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन डॉ. इबोमचा शर्मा अरिबम, कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पी.के. राजपूत, इंडियन स्कूल्स लीडरशिप फोरम के चेयरमैन सरित घोष और श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट के प्रिंसिपल ट्रस्टी अजय कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महर्षि युनिवर्सिटीज और इन्क्यूबेशन पर प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने महर्षि यूनिवर्सिटीज के बारे में बताया कि कैसे महर्षि संस्थान की विभिन्न युनिवर्सिटीज शिक्षा क्षेत्र में कैसे काम कर रही हैं । इसके बाद MUIT इन्क्यूबेशन को लेकर प्रस्तुति दी गई। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट एवं distinguished guests को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों के लिए लंच का आयोजन किया गया।

महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित इस समिट ने शिक्षा, सरकारी संस्थानों, उद्योग और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाने का अवसर प्रदान किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।