आनंद भवन में कल होगा शहीदों का सम्मान
गाजीपुर।आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कोलेजेज़ के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह और उनके समाजसेवी युवा पुत्र आदित्य सिंह के नेतृत्व मे आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कल आनंद भवन पर शहीदों का सम्मान कर आजादी 75 अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। आज आनंद भवन पर रुद्राभिषेक एवं रामचरितमानस ,श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ 24 घंटे का आयोजित हुआ इसकी पूर्णाहुति 9 अगस्त को 12 बजे होगी उसके बाद प्रसाद वितरण के कार्यक्रम के साथ साथ शहीदों के सम्मान समारोह का भी कार्यक्रम रखा गया है ।


