गृहिणियों को नही मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : रवींद्र प्रधान

गृहिणियों को नही मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : रवींद्र प्रधान

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर  अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित समारोह में महिलाओं को पुष्प माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।जहां सम्मान पाकर महिलाएं गदगद हो गयी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ने वाली मीनाक्षी मिश्रा, सोनिया शर्मा और सोनिया नेगी मौजूद रही। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रधान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का प्रयास है कि हर महिला को घर बैठकर रोजगार दिलाया जाए क्योंकि भारत सरकार महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चला रहा हैं जिनका लाभ गृहिणियों को नही मिल पा रहा है।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर रोजगार योजना से सभी महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन संगठन का विस्तार करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रधान ने महिलाओं को अहम जिम्मेवारी देते हुये पिंकी को गौतमबुद्ध नगर का महिला मंडल अध्यक्ष,गीता चौहान को महिला मंडल उपाध्यक्ष, रोहनी को कोषाध्यक्ष, गीता साहू को महिला सचिव, ओमबत्ती को संगठन सदस्य, रेवती को  कोषाध्यक्ष, आशा को महिला सचिव और सत्तो देवी को सदस्य बनाया।

 इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव स्वीटी त्यागी ने आत्मनिर्भर होने की सलाह दी और संगठन की तरफ से पूरा आश्वासन दिया कि हर महिला को रोजगार प्रदान करने की गति में संगठन पूरी मेहनत व लगन से कार्य कर रहा है बहुत जल्द हर ग्रहणी महिला को रोजगार दिलाने का संगठन पूरा प्रयास करेगा।