मरदह थाने का चक्कर लगा रहा, साहब मुझे इंसाफ दिला दो

मरदह थाने का चक्कर लगा रहा, साहब मुझे इंसाफ दिला दो

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम कोर में दबंगों ने गरीब के रखे गाजपतती ( दाना भुजने के लिए रखे गए पेङ के सुखे पत्ते, सुखी लकङी) में आग लगा दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 कोर गांव निवासी राजनारायण गोङ पुत्र स्व दलसिगांर गोङ दाना भुजकर अपने परिवार का लालन पालन करता है। सरकार द्वारा पिङित को गाजपतती रखने के लिए जमिन मिला हुआ है जिसपर गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बीते 13 तारीख की रात मे दबंगो ने गाजपतती मे आग लगा दिया। किसी ने इस घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों को दिया सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने तुरंत 112 नंबर को सूचित किया साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए और सूचना पाकर पहुंची 112 नंबर की टीम ने भी आग बुझाने में मदद किया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा कुछ जलकर राख हो गया था पीड़ित द्वारा घटना की नामजद तहरीर मरदह थाने में दी गई लेकिन पीड़ित का आरोप है कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस द्वारा ना कोई मुआयना किया गया है ना ही किसी तरह की कार्यवाही की गई है वहीं पुलिस की कार्यशैली पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है । पीड़ित ने बताया कि अगर पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो हम अपने परिवार जनों के साथ उच्च अधिकारियों से मिलेंगे ।