होम्स 121 सोसाइटी में चुनाव संपन्न, पदाधिकारियों की हुई घोषणा
नोएडा। बीते 23 मार्च को सेक्टर 121 स्थित होम्स 121 सोसाइटी में AOA बोर्ड के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 9 लोगों को चुना गया। इसके पश्चात आज नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें चक्रधर मिश्र अध्यक्ष, समीर सिंघल व गौरव जैन उपाध्यक्ष, निमित अग्रवाल महासचिव, प्रोसेनजीत मुखर्जी कोषाध्यक्ष साथ ही जी.डी. शर्मा, सुदीप्ति सिंह, श्रेय मित्तल तथा रितेश ऐरोन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त हुए।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सोसाइटी की समस्याओं को दूर करने, निवासियों के हित के लिए कार्य करने तथा प्रगति व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


