दो चोर चढे जंगीपुर पुलिस के हत्थे

दो चोर चढे जंगीपुर पुलिस के हत्थे

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 15.03.2023 को थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सुचना पर अभियुक्तगण 1. झून्नू बिन्द पुत्र बुद्धू बिन्द 2.लालकिशोर उर्फ सालू बिन्द पुत्र लोकू बिन्द नि0गण जयन्तीदासपुर नवापुरा थाना जंगीपुर गाजीपुर को लावा मोड जंगीपुर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर थाना जंगीपुर में पंजीकृत  मु0अ0सं0 11/2023 धारा 457/380 भा0द0वि0 से संबन्धित चोरी किये गये एक अदद स्टेबलाइजर व एक अदद इन्वर्टर तथा मु0अ0सं0 50/2023 धारा 380 भादवि से संबन्धित चोरी गये 12 अदद धान से भरी बोरी को बरामद करने में उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की गयी। बरामद तमंचो के संबन्ध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यावही की जा रही है।