13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के संबंध में हुआ विचार विमर्श
नोएडा। विवेक विहार, सेक्टर- 82 मे दिनेश भारद्पैरा लीगल वॉलंटर द्वारा सीनियर सिटीजनों के साथ 13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
इस चर्चा में बादकारियौ को लोक अदालत मे मुकदमों का निस्तारण कराने से होने वाले फायदो को भी विस्तार से बताया गया, अगर लोक अदालत में किसी मुकदमे का आपसी सहमति से निस्तारण होता है तो भविष्य में कोई भी पक्ष उसकी अपील नहीं कर सकता दूसरे इन मुकदमों पर कोई भी कोर्ट फीस नहीं लगती और तीसरा यह है कि इसमें ना कोई पार्टी हारती है और ना ही कोई पार्टी जीतती हैl इसके अलावा अगर पार्टी द्वारा कोई कोर्ट फीस जमा की हुई हो तो वह भी वापस आ जाती हैl।
लोक अदालत में किस प्रकार एवं इसमें किस प्रकार के मुकदमों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जा सकता है इस पर भी चर्चा हुईl सभी उपस्थित सीनियर सिटीजंस को 13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत का एक पंपलेट भी दिया गया।


