अदब के साथ हुई करवान-ए-अदब, रामपुर द्वारा सजाई गई जश्न-ए-ज़ैद-ए-शहीद की मफ़िल

अदब के साथ हुई करवान-ए-अदब, रामपुर द्वारा सजाई गई जश्न-ए-ज़ैद-ए-शहीद की मफ़िल

रामपुर मालूम हो कि करवान-ए-अदब, रामपुर  द्वारा जश्न-ए-ज़ैद-ए-शहीद (फरज़न्द-ए-इमाम ज़ैनुल आबेदीन अ.स.) का अयोजन हिंदुस्तान में पहली बार इमामबाड़ा क़िला, रामपुर में किया गया, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शायरो ने अपना कलाम पेश कर, महफिल को ऐतिहासिक बना दिया।  महफिल की शुरुआत मौलाना ज़मान बाकरी साहब व मौलाना सैयद मूसा रज़ा साहब किबला ने तिलावत ए कुरान ए पाक से की।

हदीस ए किसा जनाब ज़फ़र अब्बास नकवी ने पढ़ कर महफिल का आगस किया। मौलाना अली मोहम्मद नक़वी साहब क़िब्ला व  जनाब सूर्य प्रकाश पाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  ने शमा रोशन की। महफिल में मुख्य अतिथि के रूप आए जनाब हसन अहमद साहब पूर्व विधायक मुस्तफाबाद दिल्ली,पीसीएस अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब अशजे रज़ा ज़ैदी साहब, और जनाब शाह रज़ा शाही साहब नौगावा सादात संग सभी मुख्य अतिथियों ने शाहज़ादे गुलरेज साहब रामपुरी को ऑल इंडिया अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा।

इस महफिल में आए हिंदुस्तान के मशहूर आलमी शोहरत याफ्ता अजहर इनायती,शहज़दा गुलरेज़ अल्तमश अब्बास, (मुंबई), इब्राहीम अली ज़ीशान (जयपुर) नायाब बाल्यावी (इलाहाबाद) संजय मिश्रा शोक (लखनऊ) आसिफ जलाल ( दिल्ली) शाहिद कमाल (लखनऊ) मेराज मंगलोरी , सालीम शुजा अंसारी (फिरोजाबाद)अदील जाफ़री (बरेली) , मुजीब शहज़र (अलीगढ़) आकिफ़ (फिरोज़ाबाद)  एवं रामपुर से जनाब राशीद एजाज, जनाब अलीम ज़ैदी ,जनाब हसन मेहंदी, जनाब अब्बास हैदर,जनाब जैन ज़ैदी और जनाब मुंतज़िर नक़वी ने अपना कलाम पेश किया! देर रात तक चली महफिल में लोगों ने शायरों को खूब सराहा और जश्न का लुत्फ लिया! मशहूर शायर राशिद हिलाल ने जश्न की कामयाब निज़ामत की!

महफ़िल में अली हैदर ज़ैदी, हसीन अफ़ज़ल ज़ैदी, मुज्तबा अली बेग, सलीम ज़ैदी, वसीम ज़ैदी, प्रिन्स ज़ैदी, शहीद ज़ैदी, नसीम अली ज़ैदी, अलीम ज़ैदी, शाज़ेब उल्ला खां, मोहसिन हुसैन, मंसूर मियां, शोबी, बाबर हुसैन रिज़वी, इरफ़ान रिज़वी, शान ज़ैदी और डॉ. ज़हीर मोहसिन आदि ने महफ़िल की कामयाबी का अहम हिस्सा रहे!