अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रि पर्व पर लगा रक्त दान एवं नेत्र जांच शिविर

अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रि पर्व पर लगा रक्त दान एवं नेत्र जांच शिविर

नोएडा। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन पर अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के सहयोग से  महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शारदीय नवरात्रि की श्रृंखला में एक रक्त दान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 80 लोगो ने रक्त दान किया। 

रक्त दान करने वालो में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुनीत गर्ग, लायंस क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता, महासचिव राघव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता, राधेश्याम गोयल, सी एस चौहान, नेत्रपाल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विकास बंसल, प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, श्रीकांत बंसल, संजय गोयल, मोहन लाल गुप्ता, मनीष गोयल, ग्रीराज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीए रोहित विजय गुप्ता, अनिल शर्मा, आकांशा अग्रवाल, अमिता गुप्ता, सुरभि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगो ने भाग लिया।