भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 17 से 23 दिसंबर, 800 कलश के साथ निकलेगी कलश यात्रा

भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 17 से 23 दिसंबर, 800 कलश के साथ निकलेगी कलश यात्रा

नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्रद्वेय आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी द्वारा किया जाएगा। श्रीमुख से श्रीमद्भागवत का गायन पाठ नोएडा के सभी भक्तों को सुनाया जायेगा जिसका प्रारम्भ 17 दिसंबर को सायं 03 बजे से सायं 07 बजे 23 दिसंबर तक रहेगा। वही आज 16 दिसंबर को इस आयोजन से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें लगभग 800 माताओं -बहनों द्वारा प्रातः 10 बजे कलश लेकर यात्रा निकाली जायेगी। कथा स्थल से चलकर पूरे सैक्टर 19 का भ्रमण करेगी।

कथा के दौरान आर्कषण के केन्द्र राम जन्म उत्सव, फूल बंगला, भगवान श्रीकृष्ण की लीला गोवर्धन पूजा, रूकमणी विवाह और होली का उत्सव बड़े की धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। 

इसके अतिरिक्त 25 दिसंबर की सायं 06 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या का भी आयोजन प्रसिद्व कलाकारों द्वारा किया जायेगा। मुकेष बांगड़ा, बंटू भैया एवं अंजली द्विवेदी द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र गंगल ने बताया कि भारत विकास परिषद नोएडा सदैव देश एवं समाज की सेवा से जुड़े हुए सभी उन कार्यो को करता है जिससे जनमानस को उसका लाभ मिलें ऐसे ही पूर्व में भी कई ऐसे बड़े ऐतिहासिक कार्य किए गये है। उसी कार्यो को आगे बढाते हुए इस भागवत कथा के माध्यम से एक उद्देष्य लेकर चलें। श्रीजी गौसदन नोएडा सैक्टर 94 में लगभग 450 नन्दी के लिए बाड़े बनाने का कार्य किया जायेगा। जिससे गौमाता की सेवा तो होगी ही उसके साथ साथ नन्दी की सेवा का भी एक सार्थक प्रयास रहेगा। समय-समय पर भारत विकास परिषद द्वारा गौषाला और कई समाज से जुड़े हुए कार्यो को करते रहें है।

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी पंकज जिंदल ने बताया कि कथा स्थल में आने वाले भक्तों के लिए समूचे प्रबंध किये गये है। बुर्जुगों को बैठने की व्यवस्था कुर्सी एवं सोफे में रहेगी और अन्य भक्तों के लिए भी उचित स्थान उपलब्ध रहेगा। स्थल की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है, सभी प्रकार की अनुमतियां शासन एवं प्रषासन द्वारा प्राप्त कर ली गयी हैै। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूरे कथा स्थल पर, सुरक्षाकर्मी महिला एवं पुरूष, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगें। कथा के साथ साथ सुंदर झांकिया भी प्रस्तुत की जायेगी और आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद एवं भण्डारे की व्यवस्था प्रतिदिन रहेगी।

संजय बाली ने बताया कि इस कथा में डा. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार, सतीष गौतम सांसद अलीगढ़, पंकज सिंह विधायक नोएडा, महेश बाबू गुप्ता मुख्य यजमान श्रीमती सुषीला गोयल एवं वेद प्रकाश गोयल दैनिक यजमान के रूप मुकेश गुप्ता, देवेन्द्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, दीपक गौतम, जे एस सोलंकी, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, मधूसूदन दादू, कार्यक्रम संयोजक पंकज जिन्दल, राकेश कत्याल, स्वागत अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, श्रीमती कंचन गुप्ता महिला संयोजिका, श्रीमती पूजा गुप्ता, सह संयोजक के सानिध्य में इस कार्यक्रम को भव्य बनाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैै। हमारा सभी शहरवासियों से अनुरोध है कि श्रीमद्भागवत कथा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना सहयोग एवं आर्षीवाद प्रदान करें। भारत विकास परिषद का उद्देष्य संपर्क, सहयोग,संस्कार सेवा की भावना से हम समाज में सदैव अच्छे कार्यो के लिए जाने जाय इसी का हम प्रयास करते हुए । 

प्रेस वार्ता में संस्था के सचिव रामरतन शर्मा, सौरभ अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता उपाध्यक्ष, अतुल वर्मा, संयोजक संस्कार, अनुज मंगल, कंचन गुप्ता प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, केशव गंगल, विपिन मल्हन, संजय गोयल, राजीव अग्रवाल, राजीव गोयल, अल्पेष गर्ग आदि सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम कथा स्थल: सैक्टर 19 बी ब्लाक ग्राउंड, नियर बारात घर, नोएडा