56 प्रकार के व्यंजन से लगाया गोवर्धन महाराज का भोग
नोएडा। गोवर्धन पर्व पर गोवर्धन महाराज का 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया।
बताते चले कि राघव अग्रवाल जो की रियल स्टेट में काम करते हैं वहीं उनकी धर्मपत्नी इंटीरियर डिजाइनर हैं ने इस वर्ष गोवर्धन महाराज के लिए अपने घर पर 56 भोग तैयार किए और गोवर्धन महाराज की पूजा कर उनका भोग लगाया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 11 अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल व अन्य लोग उपस्थित रहे और 56 प्रकार के भोग का प्रसाद ग्रहण किया।


