युवा शक्ति ने कराए 'सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा' अभियान के तहत किए हेलमेट वितरण

युवा शक्ति ने कराए 'सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा' अभियान के तहत किए हेलमेट वितरण

नोएडा। सेक्टर-62 मे YSS फाउंडेशन द्वारा 'सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा' अभियान के अंतर्गत एक विशेष हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CSR पहल के रूप में गेब्र पाइफर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुआ।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ज्ञानेश दामोदर वंजाले का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारी अनिल जैन ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग न करने से होने वाली गंभीर चोटों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में अधिकारियों ने भाग लिया और उपस्थित कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों ने ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट की अनिवार्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई गई।

सचिन गुप्ता अध्यक्ष, YSS फाउंडेशन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हेलमेट उपयोग में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और समाज में जिम्मेदार ड्राइविंग संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी इंचार्ज, YSS फाउंडेशन श्रेया शर्मा (7X Welfare टीम) तथा विक्रम शेट्टी की भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का समापन 'सुरक्षित चलें – सुरक्षित रहें' और 'हेलमेट पहनें – जीवन बचाएँ' के संदेश के साथ किया गया।

आज के कार्यक्रम में रोड सेफ्टी प्रभारी कपिल धामा, सुनीता सिंह, सुरजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद दुबे, विक्रम सेठी, पंकज मिश्रा सहित कंपनी के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।