छह विश्व चैंपियनों के साथ शतरंज में टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग

छह विश्व चैंपियनों के साथ शतरंज में टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग

नई दिल्ली: टेक महिंद्रा और फिडे के ज्वाइंट वेंचर- ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) ने आगामी उद्घाटन संस्करण के लिए खिलाड़ियों की पूरी सूची की घोषणा कर दी।ग्लोबल चेस लीग का पहला सीजन दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से 21 जून से 2 जुलाई 2023 तक दुबई चेस एंड कल्चर क्लब में आयोजित किया जाएगा।जिसमें मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन डिंग लिरेन,दुनिया के शीर्ष क्रम के शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन,पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और चार बार की महिला विश्व चैंपियन हौ यिफान शामिल होंगी। ग्रैंडमास्टर लिरेन ने कहा कि जिस क्षण सुना तो  रोमांचक अवधारणा लगी और आने वाले वर्षों में शतरंज की दुनिया बदल जायेगी।

कार्लसन ने कहा कि ग्लोबल चेस लीग ओवर-द-बोर्ड शतरंज में एक शानदार नया इवेंट है।जीसीएल की प्रत्येक टीम में कम से कम दो महिला शतरंज खिलाड़ी जरूर होंगी। सभी ख्याति प्राप्त शतरंज के धुरंधरों ने उद्घाटन संस्करण में आमंत्रित करने के लिए टेक महिंद्रा और फिडे का आभार व्यक्त किया।

फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने कहा कि टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग में दुनियाभर के शतरंज में सबसे बड़े नामों को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। ग्लोबल चेस लीग बोर्ड के चेयरपर्सन जगदीश मित्रा ने कहा कि हम उद्घाटन संस्करण के लिए शतरंज में कुछ सबसे बड़े नामों को पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। महान खिलाड़ी होने के अलावा, ये सभी अपने-अपने देशों में व दुनिया भर में खेल के एंबेसडर रहे हैं।