सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत 

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत 

गाज़ीपुर बिरनो - सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का लखनऊ से गाज़ीपुर जाते समय भड़सर पुलिस चौकी के पास जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता रामलाल सिंह घुरा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए एक प्रश्न के सवाल पर जे पी एस राठौर ने कहा कि इंडिया गठबंधन अब खंड-खंड हो चुका है इसका जीता जागता उदाहरण राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है इतना ही नहीं कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन का नाम लेकर चलने वाले अन्य दलों ने कांग्रेस के खिलाफ ही तीन

राज्यों के चुनाव में प्रत्याशी उतार कर यह साफ कर दिया है कि यह गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है और जनता को भ्रमित करने के लिए बनाया गया है इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है एक बार फिर से देश की जनता की आवाज बन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे और गठबंधन के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता के मताधिकार से जवाब भी देंगे । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अवधेस राजभर, चंद्रभान राजभर ,आकाश राजभर, सुभाष सिंह, प्रदीप राजभर, रमेश यादव,सचिव अजित सिंह, झबलू सिंह,कृष्णा राजभर ,ओमप्रकाश राजभर सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।