राजेंद्र कुमार बने राष्ट्रीय हनुमान दल के क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उ0प्र0
गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी, आजाद बिहार निवासी राजेंद्र कुमार को राष्ट्रीय हनुमान दल का क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उ0प्र0 नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू ने बताया कि राजेन्द्र कुमार (बाबा) के द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक स्तर पर किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिए केंद्रीय कमेटी की अनुशंसा पर इन्हें राष्ट्रीय हनुमान दल में क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम उ०प्र० के पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, आशा करते हैं कि यह संस्था के हित में कार्य करेंगे।
नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कमेटी द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा और राष्ट्रीय हनुमान दल एवं सनातन धर्म के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा।


