किसान नेता परविंदर यादव को पुलिस ने लखनऊ जाने से रोका
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति के नेतृत्व में जा रहे किसान नेता परविंदर यादव के निवास पर भारी पुलिस बल तैनात। इस मौके पर किसान नेता परविंदर यादव ने कहा लोकतंत्र में गरीब किसान मजदूर की आवाज उठाने वालों को भी आज प्रशासन द्वारा उनकी आवाज प्रशासन द्वारा दबाने का कार्य किया जा रहा है जबकि सभी लोग एकत्रित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने जा रहे थे एवं नोएडा के पीड़ित रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं का निस्तारण करने के संबंध में शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे लेकिन पुलिस बल द्वारा प्रशासन ना जाने क्यों रोक रहा है।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम सिंह यादव को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है जोकि अत्यंत गलत है प्रशासन अगर लखनऊ जाने से रोक रहा है तो संबंधित अधिकारियों से वार्ता कराए वार्ता कराकर के गरीब मजदूर रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं का निस्तारण करें।
इस मौके पर उपस्थित रहे मोहम्मद कलाम रंजीत रामबरन सिंह अर्जुन प्रसाद मोहम्मद नबी मोहम्मद अब्दुल लोकेश पहलवान शेखर लंबरदार श्याम किशोर गुप्ता मोहित लंबरदार कैलाश कुमार राकेश कुमार राहुल सिंह गौरव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


