अब मांझे की चपेट में आकर घायल तथा मरने वाले लोगों की जान बचाएंगें -दीपक भंडारी

अब मांझे की चपेट में आकर घायल तथा मरने वाले लोगों की जान बचाएंगें -दीपक भंडारी

नोएडा। देश में प्रतिवर्ष पतंग की डोर (माझा ) की चपेट में आकर हजारों लोगों की जान चली जाती है तथा कई लोग घायल हो जाते हैंl कुछ वर्षों प्रयुक्त हो रहा चाइनीज मांझा तो इस दिशा में और भी प्राण घातक साबित हो रहा है। बहुधा इसका शिकार दो पहिया वाहन चालक होते हैं।.सड़कों पर मौत बनकर मंडराने वाली इस अकाल मौत से बचने का अब रास्ता निकाल लिया गया है।

नेक गार्ड गार्ड प्राइवेट लिमिटेड ने एक ऐसा नेक गार्ड तैयार किया है जो माझे से कटने वाली गर्दन से लोगों को पूरी तरह महफूज रखेगाl नेक गार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ दीपक भंडारी ने बताया कि अपने खास दोस्त के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि वह अब माझे की चपेट में आकर घायल तथा मरने वाले लोगों की जान बचाएंगे। उन्होंने उसके लिए चीन तथा ताइवान स्थित माझा बनाने वाली फैक्ट्री का दौरा किया तथा उसके बचाने के उपायों की जानकारी हासिल की।

विशेषज्ञों तथा तकनीकी की राय तथा शोध के बाद उन्होंने अपनी फैक्ट्री में यह नेकगार्ड तैयार किया। इसकी कीमत भी इतनी कम है कि हर व्यक्ति इसे आसानी से खरीद सकता है। अब यह नेक गार्ड लोगों के लिए एक प्रमुख जीवन रक्षक उपकरण साबित होगा lइसे आसानी से अमेजॉन फ्लिप कार्ड के जरिए ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है। इसके अलावा देशभर के हर शहर में से आसानी से यह नेक गार्ड उपलब्ध होगा।