नोवरा अध्यक्ष डॉ रंजन तोमर को आरटीआई में ब्रिज कारपोरेशन ने दिया जवाब
नॉएडा - भंगेल एलिवेटेड रोड को ट्रायल रन के लिए खोल दिए जाने के बाद भी समस्याएं बनी हुई हैं , इसके नीचे बनी ग्रामीण क्षेत्रों की सबसे बड़ी मार्केटों जिनमें भंगेल ,सलारपुर एवं बरोला शामिल है उनमें जनता नागरिक समस्याओं से पीड़ित है , रास्ते एवं नाली टूटे हुए हैं , कहीं पानी बह रहा है तो कहीं कोई समस्या है , मार्किट पिट चुकी है , अब ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी की एलिवेटेड रोड शुरू होने से जल्द ही रोड आदि बन जायेगा , लेकिन आरटीआई के जवाब से चीज़ें फिरसे उलझती दिख रही हैं।
नॉएडा प्राधिकरण और ब्रिज कारपोरेशन में विवाद , 500 करोड़ पहले मिले , 150 बाकी
नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ तोमर के सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन ने कहा है की 'वर्तमान में नॉएडा प्राधिकरण पर मूल्य वृद्धि , जीएसटी का अंतर एवं माह जून 2025 जुलाई 2025 , अगस्त एवं सितम्बर 2025 को किये गए कार्य मूल्य का भुगतान लगभग 150 करोड़ बकाया है।
हालाँकि कारपोरेशन का कहना है की बचे हुए भुगतान के कारण नीचे का कार्य नहीं रुका है , लेकिन सच इससे परे लगता है , इस जवाब से कई सवाल उठते नज़र आ रहे हैं , एक तो की परियोजना का खर्चा 608 करोड़ रुपए नहीं 650 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है , इसके अलावा जबतक प्राधिकरण और ब्रिज कारपोरेशन के बीच की यह तकरार समाप्त नहीं होती तब तक ग्रामीणों को ही समस्याओं को झेलना होगा।
मुख्यमंत्री एवं विधायक करें हस्तक्षेप
नोवरा ने मांग की है की क्यूंकि दोनों पक्ष सरकारी उपक्रम हैं ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी इस विषय में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द इस समस्या का पटाक्षेप करवाएं।