ग्रेटर नोएडा सेक्टर ओमिक्रॉन-1 HIG में नई कार्यकारिणी का गठन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसके लिए शांति पूर्ण तरीके चुनाव प्रक्रिया का पालन हुआ। सोसाइटी के लोगों ने उत्सवपूर्ण माहौल में बढ़-चढ़कर मतदान करते हुए 10 सदस्यीय नई टीम को अपनी सूझबूझ से चुना।
अध्यक्ष पद के लिए मान सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र पाल सिंह रावत, सचिव पद के लिए ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार ने जीत का शानदार परचम लहराया। वहीं सदस्य पद के लिए दिलीप सिंह, मोहित रायजादा, चंद्रपाल शर्मा, मनेन्द्र परमार, सर्वश्रेष्ठ पाण्डेय और अमित कुमार ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
नवनिर्वाचित टीम ने बताया कि सोसाइटी हित में पहले भी कई सकारात्मक और महत्वपूर्ण काम हुए हैं और आने वाले समय में विकास और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी लंबित कामों को जल्दी पूरा करेंगे। टीम ने बताया कि अथॉरिटी, सोसाइटी के लोगों की मदद और खुद के प्रयास से बढ़चढ़ कर सोसाइटी हित में सकारात्मक भागीदारी निभाएंगे।
इस मौके पर फेडरेशन के संरक्षक रणजीत प्रधान और चुनाव टीम की ओर से देवराज नागर, देवेंद्र टाइगर, धर्मवीर मावी, दीपक कुमार भाटी, ऋषिपाल भाटी, शशि शर्मा वीरेश बैंसला और सतीश भाटी के साथ साथ सोसाइटी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


