लायंस इंटरनेशनल मे गवर्नर के चुनाव का नोएडा से बजा बिगुल
नोएडा। लायंस इंटरनेशनल जिला 321C1 मे गवर्नर के चुनाव का बिगुल नोएडा से बजा, प्रत्याक्षियो ने अपने नामांकन पत्र भरे। PMJF डॉ लायन विनय सिसोदिया जोकि नोएडा शहर से ही हैं, ने अपना नामांकन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद हेतु किया, साथ ही लायन सीए आदित्य गुप्ता ने FVDG और लायन नवनीत अग्रवाल ने SVDG के लिए अपने नामांकन पत्र PMJF लायन सीए विनय मित्तल एरिया लीडर ID(E) लायंस इंटरनेशनल की अध्यक्षता में संयोजित नॉमिनेशन कार्यक्रम मे PMJF लायन एके मित्तल व PMJF लायन पंकज बिजलवान (MCC) को प्रस्तुत किये।

कलब 27 सैक्टर 27 नौएडा मे एक विशेष कार्यक्रम मे लायंस क्लब नौएडा एलीट से अध्यक्ष लायन कपिल शर्मा, सचिव पूनम शर्मा, लायन शशि सिसोदिया, लायन संजीव गुप्ता, लायन विक्रम अग्रवाल, लायन रीना शर्मा-लिओ चेयरपर्सन, लायन संजीव शर्मा जोन चेयरपर्सन लायन पिंकी गुप्ता, लायन कुशल वार्ष्णेय व एलसी नौएडा से रचना यादव-रीजन चेयरपर्सन, लायन डा निमेश, लायन लीना चौहान, लायन पूनम व उमेश गुप्ता आदि व अन्य शहरो - गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, ग्रेटर नौएडा क्लब्स से आए हुए लायन साथियो ने उपस्थित होकर प्रोत्साहन व शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर शहर के जाने-माने लोग एकत्रित हुए।
लायंस इंटरनेशनल विश्व प्रसिद्ध संस्था है। एक ऐसी संस्था के लिए शहर से आदमी का चयन होना जो की सामाजिक स्तर पर अच्छे कार्यों में सहभागिता निभाने के लिए तत्पर रहे। गौतम बुद्ध नगर शहर के लिए भी गर्व की बात है। लायन डा विनय सिसोदिया ने आए हुए सभी अतिथियो व अधिकारियो का आभार व्यक्त किया।


