खस्ता हाल सङक अब चमकेगा, कार्य हुआ प्रारंभ
गाजीपुर बिरनो कहते सुबह शाम चलो राहों मे जज्बे है मासूम तो फैसला जरूर होगा।
जयरामपुर बिठौरा गाँव की बदहाल क्षतिग्रत टूटी पिच सड़क को बनवाने / मरमत कार्य करने के लिए, जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के एक्सीयन से मिलकर पुर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल यादव ने पहल किया जिस पर अब कार्य प्रारंभ हो गया है।
सरकार की गडढा मुक्त प्रक्रिया से भी कोसों दुर रहा यह मार्ग लेकिन मुख्य मंत्री द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित और विकलांग अनिल यादव के पहल पर सङक निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय लोगों मे हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर अनिल यादव ने कहा की जन प्रतिनिधि होकर ही जनसमस्याओं को इंगित करना सेवा नहीं कार्य होता है जिससे सम्मानित मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। पुर्व मे मेरे कार्यकाल मे बिरनो द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र मे एक या दो नहीं बल्कि 36 सङको का निर्माण कराया गया जनप्रतिनिधि ना होते हुए भी भङसर हंसराजपुर मार्ग पर स्थित बिठौरा मे भव्य स्वागत गेट का निर्माण कराया गया है ।
जन समस्याओं से अवगत होकर उनका निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।


